Latest News

कश्मीर में आंतकवादी हमले पर सांसद तिवारी ने लिया केंद्र सरकार को आड़े हाथ

By 22-4-2023

Published on 23 Apr, 2023 01:32 PM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,मनिंद्र) कांग्रेस के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को जालंधर में कश्मीर घाटी में सैनिकों पर हुए मौजूदा हमले और पाकिस्तानी विदेश मंत्री के भारत दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पंजाब प्रेस क्लब में मनीष तिवारी पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा सीमा पर कुर्बानी दी है और दूसरी तरफ हमारी सरकारें पंजाबियों को देशद्रोही बता रही हैं। फरवरी 2017 से अब तक पंजाब के 102 जवान आतंकी हमलों और उनसे लड़ते हुए शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया क्योंकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री 4-5 मई को भारत आ रहे हैं। सांसद ने केंद्र सरकार की पाकिस्तान के साथ बातचीत की नीति पर सवाल उठाएं। 

Viewers: 54751

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper